General
20 Apr 2026
By Super Admin
19 Views
Dr. Hemlata Sharma
अप्रैल 2022 से जयपुर और समूचे भारत में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए The Earth Association निरंतर प्रयासरत है। प्रत्येक वर्ष संस्था द्वारा ‘वन्यजीव सप्ताह’ का आयोजन होता है। 7 अक्टूबर 2022 को वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में संस्था ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया, जिसमें लगभग 13,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।’
‘अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम और पर्यावरण महोत्सव के माध्यम से हमने पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेकों कार्यक्रम संचालित किए हैं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए रैलियाँ, संगोष्ठियाँ, ऑनलाइन जागरूकता संदेश प्रतियोगिताएँ और विभिन्न संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जागरूक करने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं, जिससे एक प्रकृति-प्रेमी समाज का निर्माण हो सके।’
‘वर्ष 2024 में हम E-20 कार्यक्रम, ‘एक व्यक्ति एक पौधा’ (जन अभियान), और छात्र इंटर्नशिप कार्यक्रम के माध्यम से इन प्रयासों को और सशक्त बनाने जा रहे हैं। हजारों विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना संस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अनेक और छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षकों का पर्यावरण सेवक समाज तैयार कर प्रकृति को हरण से बचाना, यही The Earth Association का ध्येय है।’
‘हमारे संस्कारों में जिसका वर्णन है, हमारे वेदों में जिसे गाया गया है, उस मातृरूप पृथ्वी (प्रकृति) को दूषित होने से बचाना, उसका संरक्षण करना तथा उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह संस्था सदैव पूर्ण समर्पण के साथ कार्यरत है।